Advertisement
16 May 2020

पंजाब में 18 मई से खत्म होगा कर्फ्यू, लेकिन लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा

पंजाब में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा, कर्फ्यू हटाने का लिया फैसला | FILE PHOTO

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के द्वारा लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। कैप्टन ने पंजाब में 18 मई को कर्फ्यू खत्म करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि 31 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। कर्फ्यू खत्म होने के बाद ही ट्रांसपोर्ट का काम भी शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ये भी साफ़ किया है कि एनआरआई को पंजाब आने की कोई पाबंदी नहीं है हालांकि उन्हें क्वारेंटाइन पीरियड को सख्ती से पालन करना होगा। इसी के साथ-साथ पंजाब में अब सिर्फ  कॉनफिनेमेंट और नॉन- कॉनफिनेमेंट जोन ही होंगे। उसी के आधार पर पंजाब में कामकाज की नीतियां लागू की जाएंगी।

धान फसल की रोपाई 1 जून से शुरू न की जाए 

सीएम ने कहा कि धान फसल की रोपाई 1 जून से न शुरू की जाए। रोपाई का समय 10 जून कुछ सोच समझ कर ही रखा गया है। उन्होंने साफ किया कि  कि दुकानदारों के लिए आने वाले कुछ दिनों में नया फैसला लिया जाएगा। पंजाब में लागू होने वाली सारी नीतियों से पंजाब की अर्थव्यवस्था और रोज़गार पर ही जोर दिया जाएगा। 

Advertisement

नहीं खुलेंगे स्कूल

स्कूल के बच्चे सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन नहीं कर पाएंगे इसीलिए स्कूलों  को फिलहाल के लिए बंद करना ही सही कदम है। बच्चों की पढाई के लिए स्कूलों की तरफ से ऑनलाइन स्टडी पर ज़ोर दिया जाए। प्राइवेट स्कूलों को फीस में  बढ़ोतरी न करने का निर्देश भी आज जारी किया गया है।

TAGS: Punjab, extends, lockdown, till, May 31, curfew, restrictions, go
OUTLOOK 16 May, 2020
Advertisement