Advertisement
07 December 2016

हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित

उत्तरी मैदानों में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से उपर दर्ज किया गया। यहां के मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल और पानीपत सहित कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में भी कोहरे के कारण दृश्यता के स्तर में कमी आई। कोहरे के कारण दोनों राज्यों के कई स्थानों पर सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते कई टेन विलंब से चल रही हैं।चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

हालांकि, हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: हरियाणा, पंजाब, तड़के, घना कोहरा, छाया, क्षेत्र, सड़क, रेल यातायात
OUTLOOK 07 December, 2016
Advertisement