04 July 2018
राहुल गांधी ने दिनेश गुंडूराव को नियुक्त किया कर्नाटक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष
file photo
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिनेश गुंडूराव को कर्नाटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। दिनेश गुंडूराव जी. परमेश्वर की जगह लेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।
दिनेश गुंडूराव से पहले जी. परमेश्वर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का उत्तरादायित्व निभा रहे थे। कांग्रेस-जद(एस) सरकार में वह उप मुख्यमंत्री बने जिसके बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
पार्टी के संगठन महासचिव गहलोत ने कहा, ‘जी. परमेश्वर ने आठ साल तक कर्नाटक में सफलतापूर्वक पार्टी का नेतृत्व किया। कांग्रेस पार्टी उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करती है।’
Advertisement
गौरतलब है कि गुंडूराव विधायक हैं और अब तक कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में थे। वह राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।