Advertisement
29 December 2017

हिमाचल दौरे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की हार की करेंगे समीक्षा

File Photo

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को एक दिवसीय हिमाचल दौरे पर जाएंगे। वे आज कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शिमला में विधानसभा चुनाव में रहे तमाम पार्टी प्रत्याशियों और पदाधिकारियों की दो सत्रों में बैठकें लेंगे। बता दें कि इससे दो ‌दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिमला का दौरा किया था।

इन बैठकों में हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की हार की समीक्षा की जाएगी। अपने एक दिवसीय हिमाचल दौरे के समय राहुल दोपहर में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। ये जानकारी प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने दी है। राहुल गांधी का शिमला का दौरा तय होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता भी हरकत में आ गए हैं।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह साढ़े दस से एक बजे तक पहले सत्र की बैठक लेंगे। इसमें कांग्रेस के तमाम प्रत्याशियों और जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है। राहुल तमाम प्रत्याशियों से बात करेंगे।

Advertisement

बता दें कि पार्टी अध्यक्ष ने हाल में अपने गुजरात दौरे में इसी तरह पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया था और विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस जनों के साथ विचार विमर्श किया था।

गत 18 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों में राज्य की 68 सीटों में से कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं जबकि भाजपा ने 44 सीटें जीतकर पांच साल बाद प्रदेश की सत्ता में वापसी की।

TAGS: Rahul Gandhi, one day, Himachal tour, Friday
OUTLOOK 29 December, 2017
Advertisement