Advertisement
27 May 2017

अनुमति नहीं मिलने के बाद भी सहारनपुर पहुंचे राहुल गांधी

दरअसल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्‍ली के सड़क मार्ग से होते हुए सहारनपुर पहुंचे हैं। उन्‍होंने यह मार्ग इसलिए चुना, क्‍योंकि इससे पहले शुक्रवार को उनको राज्‍य सरकार की तरफ से वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। प्रशासन के रोकने पर राहुल हिंसाग्रस्त इलाके में नहीं गए और उन्होंने सरसावा गांव में पंचायत कर पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर सरसावा गांव तक पहुंचे। उन्होंने वहां प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की। 

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आज के हिंदुस्तान में गरीब, कमजोर के लिए जगह नहीं है, दलितों को दबाया जा रहा है। ये सिर्फ यहां नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में हो रहा है।  उन्होंने कहा कि मुझे प्रशासन ने कहा है इसलिए मैं वापस जा रहा हूं, जैसे ही यहां समस्या ठीक होगी वो मुझे गांव में ले जाएंगे।

हालांकि इस संबंध में उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) आदित्य मिश्रा ने कहा था कि अगर राहुल गांधी ने सहारनपुर में प्रवेश करने का प्रयास किया तो उनको जिले की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।

Advertisement

गौरतलब है कि शुक्रवार को सहारनपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि राहुल को सहारनपुर आने की अनुमति नहीं दी गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती 23 मई को सहारनपुर हो आई हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

 



 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सहारनपुर, पहुंचे, राहुल गांधी, Rahul Gandhi, reached, Saharanpur
OUTLOOK 27 May, 2017
Advertisement