Advertisement
16 March 2018

दो बार होगा राहुल का ‘कर्नाटक मार्च’

राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 20 मार्च के बाद दो बार राज्य का दौरा करेंगे। उनकी यात्रा की तैयार देख कर लग रहा है उन्होंने कर्नाटक चुनाव के लिए कमर कस ली है।

अपनी पहली यात्रा में वह मैंगलोर और उडुपी जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष वहां 20 और 21 मार्च को होंगे। उनका दूसरा दौरा 24 और 25 मार्च को होगा जिसमें वह मैसूर और मांड्या जाएंगे। उडुपी हिंदू बहुल है और इस शहर का ऐतिहासिक महत्व है। यहां वेद पढ़ाने के स्कूल के अलावा सात्विक तरीके से खाना पकाने के विद्यालय भी हैं जो देश भर में प्रसिद्ध हैं। राहुल गांधी के यहां आने से उनकी छवि एक बार फिर सॉफ्ट हिंदुत्व के प्रतिनिधि की बन सकती है।

इससे पहले फरवरी में कर्नाटक दौरे के दौरान राहुल गांधी ने रायचुर, बिदर, बेल्लारी, यादगिरी और कोप्पल जिले का दौरा किया था।

Advertisement

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव घोषित होने वाले हैं। यही वजह है कि बड़े नेताओं ने कर्नाटक के दौरों की संख्या बढ़ा दी है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों दलों के बड़े नेताओं की इस राज्य में आवाजाही शुरू हो गई है।

फिलहाल सत्ता में मौजूद कांग्रेस जहां फिर से सरकार बनाने की कोशिश में है वही भाजपा इस राज्य पर फिर से कब्जा करना चाहती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: rahul gandhi, karnataka, राहुल गांधी, कर्नाटक
OUTLOOK 16 March, 2018
Advertisement