Advertisement
04 October 2025

राजस्थान: कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर लाल डूडी का निधन, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जताया दुख

कांग्रेस नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 62 वर्ष की आयु में बीकानेर में निधन हो गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनके निधन पर दुःख जताया है।

डूडी अगस्त 2023 में 'ब्रेन स्ट्रोक' के बाद, दो साल से अधिक समय से कोमा में थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बीकानेर में किया जाएगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, "राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान दें व शोकाकुल परिवारजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

Advertisement

किसान नेता के तौर पर जाने जाने वाले डूडी राजस्थान में भाजपा सरकार के दौरान 2013 से 2018 के बीच नेता प्रतिपक्ष रहे। वह बीकानेर से सांसद भी रह चुके थे। उनकी पत्नी सुशीला डूडी फिलहाल कांग्रेस विधायक हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

गहलोत ने कहा, ‘पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बीकानेर से सांसद रहे रामेश्वर डूडी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर एक आघात है।” उन्होंने कहा कि डूडी ने अपनी हर भूमिका का निर्वहन अच्छी तरह से किया और वह किसानों के लिए हमेशा काम करते रहे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rajasthan, Senior Congress leader, Rameshwar Lal Dudi, passes away, Chief Minister Bhajan Lal Sharma, expresses grief
OUTLOOK 04 October, 2025
Advertisement