Advertisement
06 April 2015

लोहिया की प्रतिमा और मांझी विवाद में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लोहिया की प्रतिमा और मांझी विवाद में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज | पीटीआई

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले में एक दंडाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर लोहिया विचार मंच के चार लोगों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी और उनमें से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मांझी रविवार को  एक राजनैतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सहरसा जिला जा रहे थे और रास्ते में सुपौल जिले के लोहिया चौक पर इस प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया था जिसके बाद लोहिया विचार मंच और राजद के छात्रा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने उसका कथित रूप से शुद्धिकरण करने के लिए प्रतिमा स्थल को पानी से धोया और प्रतिमा पर पहनायी गयी माला को उतार दिया। मांझी ने इसे संकीर्ण मानसिकता करार दिया।

पिछले साल 28 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्राी पद पर आसीन रहते मांझी ने दावा किया था कि कुछ महीनों पूर्व जब वे मधुबनी जिले में एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे तो उनके वहां से लौटने के बाद मंदिर की मूर्तियों को धुलवाया गया था। तब मांझी ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक से करायी थी पर उसकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गयी थी।

TAGS: जीतनराम मांझी, राममनोहर लोहिया, माल्यर्पण, बिहार, मुख्यमंत्री, समाजवादी नेता, देश
OUTLOOK 06 April, 2015
Advertisement