Advertisement
10 January 2015

रिश्ता बना रहेगा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के परिवार में रिश्ता आखिर तय कर ही लिया। लालू अपनी सबसे छोटी बेटी की शादी मुलायम सिंह यादव के नाती और मैनपुरी से सांसद तेजप्रताप यादव से कर रहे हैं। इससे पहले 1998 में भी मुलायम के बेटे अखिलेश यादव से अपनी बेटी की शादी का रिश्ता लेकर लालू आए थे। लेकिन यह तय नहीं हो पाया। तभी से लालू इस फिराक में थे कि किसी तरह से मुलायम से रिश्ता जुड़ जाए। आखिरकार वह रिश्ता जोडऩे में कामयाब हो ही गए और जब मिले तो इसी अंदाज में मिले कि राजनीतिक रिश्ता तो बनता-टूटता रहता है लेकिन अब यह रिश्ता हमेशा-हमेशा बना रहेगा।


TAGS: लालू यादव, मुलायम सिंह यादव, रिश्‍ता, शादी
OUTLOOK 10 January, 2015
Advertisement