Advertisement
30 January 2018

मध्य प्रदेशः मिड डे मील मांगने पर पहली कक्षा के छात्र को जलाया

प्रतीकात्मक चित्र

मध्य प्रदेश के डिंडोरी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के लुदरा गांव के स्कूल में कक्षा एक के छात्र के शरीर पर रसोइए ने गर्म दाल फेंक दिया। इससे प्रिंस बुरी तरह झुलस गया। प्रिंस का कसूर यह था कि उसने रसोइए से ज्यादा खाना मांग लिया था।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना 23 जनवरी की है। रोजाना की तरह स्कूल में बच्चों को मिड डे मील परोसा जा रहा था। इसी दौरान प्रिंस ने ज्यादा खाना मांगा। इससे नाराज रसोइए ने उसके चेहरे पर गर्म दाल फेंक दिया। प्रिंस का गाल, चेहरा, पीठ और छाती बुरी तरह झुलस गए। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

TAGS: मध्य प्रदेश, डिंडोरी, छात्र, मिड डे मील, Madhya Pradesh, mid-day meal, Dindori, student
OUTLOOK 30 January, 2018
Advertisement