Advertisement
09 July 2020

कानपुर एनकाउंटर: बोली मां सरला देवी, विकास दुबे समाजवादी पार्टी में; सपा ने किया खंडन

File Photo

गुरुवार को मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां सरला देवी ने कहा है कि वह समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ है। जिसके बाद पार्टी ने इस दावे का खंडन किया। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर सरला ने कहा, “सरकार जो उचित समझे वो करे, हमारे कहने से कुछ नहीं होगा। इस समय वो (विकास दुबे) भाजपा में तो है नहीं, सपा (समाजवादी पार्टी) में है।“ इस बयान के बाद सपा प्रवक्ता ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा है कि वो पार्टी से नहीं है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: विकास दुबे की गिरफ्तारी या सरेंडर, बयान से उठे सवाल?

विकास दुबे पर करीब 60 मामले दर्ज है। बीते दिनों हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को जब कानपुर पुलिस की एक टीम पकड़ने के लिए गई थी, जिसके बाद दुबे और उसके गुर्गों की तरफ से ताबड़-तोड़ फायरिंग हुई जिसमें एक डीएसपी समेत कुल आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जिसके बाद पांच राज्यों की पुलिस उसकी शिनाख्त करने में लगी हुई थी। उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर के गिरफ्तार किया गया।  

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Vikas Dubey, Samajwadi Party, Mother Sarla Devi, Party Denies Claim, Kanpur Encounter, विकास दुबे, कानपुर एनकाउंटर
OUTLOOK 09 July, 2020
Advertisement