Advertisement
30 January 2018

शिक्षा में सुधार: उपेंद्र कुशवाहा को मिला RJD का साथ, राजनीति तेज

Twitter

राजग के प्रमुख घटक दल रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को राजद का साथ मिला है जिसके बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बिहार में शिक्षा को सुधार के लिए रालोसपा के द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला के कार्यक्रम में राजद ने कुशवाहा का भरपूर साथ देकर राजनीति को नया रंग देने की कोशिश की।

बता दें कि आज पटना के मिलर स्कूल मैदान से शिक्षा में सुधार के लिए  मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया, जिसमें राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी सहित कई राजद नेता शामिल हुए, लेकिन इसमें एनडीए का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। जिसके बाद राजनीतिक महकमे में चर्चाशुरू हो गयी है।

एक ओर उपेंद्र कुशवाहा के साथ लालू यादव के साले साधु यादव के साथ बड़ा-सा पोस्टर पटना में लगाया गया है और आज राजद के नेता कुशवाहा के साथ मंच शेयर कर रहे हैं। यह दृश्य कई तरह के संशयों को आधार दे रहा है। हालांकि राजद नेताओं का कहना है कि शिक्षा में सुधार से ही अन्य सभी सामाजिक बुराइयों का खात्मा हो जाएगा, इसीलिए हमने इस मानव श्रृंखला को प्राथमिकता दी है।

Advertisement

राजद नेता रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि सामाजिक बुराइयों का खात्मा करने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है और कुशवाहा जी शिक्षा में सुधार चाहते हैं जो एक महत्वपूर्ण  कदम है और इसमें सबको साथ आना चाहिए। इसका महत्व लोगों को समझना चाहिए।

उधर कल ही, राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा सहित कई एनडीए के नेता राजद के संपर्क में हैं। लेकिन कुशवाहा ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि रघुवंश प्रसाद का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। लेकिन आज की मानव श्रृंखला में राजद के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। राजद के नेताओं का आना कुछ अलग ही बयां कर रहा है।

TAGS: rlsp, upendra kushwaha, rjd, human chain, bihar
OUTLOOK 30 January, 2018
Advertisement