Advertisement
05 June 2016

मुंबर्इ-पुणे एक्‍सप्रेस वे में भीषण सड़क दुर्घटना, 17 की मौत, 15 से अधिक घायल

मुंबर्इ-पुणे एक्‍सप्रेस वे में भीषण सड़क दुर्घटना, 17 की मौत, 15 से अधिक घायल | google

जानकारी के मुताबिक एक्‍सप्रेस वे पर दो कारों को तेज गति से आ रही बस टक्कर मारते हुए 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। यह हादसा उस समय हुआ जब एक जाइलो गाड़ी अचानक बंद पड़ गई और उसी दौरान पास से गुजर रही एक इनोवा के लोग उनकी मदद के लिए उतरे। तभी सातारा की तरफ से आ रही एक लग्जरी बस ने दोनों गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी। टक्‍कर के बाद बस 20 फुट गहरे गड़ढे में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल पर ही 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पनवेल लाया गया। सभी गाड़ियां सतारा से मुंबई की तरफ जा रही थीं।

TAGS: मुंबई, पुणे, सड़क दुर्घटना, रविवार, 17 की मौत रायगढ़, sunday, raigad, road accident, mumbai, pune, 17 death
OUTLOOK 05 June, 2016
Advertisement