Advertisement
10 February 2018

J&K विधानसभा स्पीकर ने कहा, सुंजवान हमले में रोहिंग्या मुसलमानों को हथियार बनाने की आशंका

File Photo

जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने सुंजवान आर्मी कैंप पर हमले में रोहिंग्या मुसलमानों को हथियार बनाने की आशंका जताई है।

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं उसी विधानसभा क्षेत्र में रहता हूं। वहां से कई शिकायतें आती हैं। सरकार भी मानती है कि यहां रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या बढ़ी हैं तथा वे देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।' स्पीकर ने कहा, 'जहां रोहिंग्या रहते हैं वहां की छत से सेना के इलाके को देखा जा सकता है। इन इलाकों में ड्रग माफिया रहते हैं। पैसों के लिए कुछ लोग उन्हें (ड्रग माफिया को) रहने का ठिकाना मुहैया कराते हैं। सरकार को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।'

भाजपा के एमएलसी विक्रम रंधावा ने कहा, ‘ वह जम्मू के आसपास के इलाके में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुद्दे को उठाते रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। अगर उनकी आबादी नहीं रोकी गई तो वे आंतकी संगठनों के पनाहगाह बन सकते हैं। सुंजवान हमला भी उनसे जुड़ा हो सकता है। इस मामले में जांच की जरूरत है।‘

Advertisement

मालूम हो कि सुंजवान आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के बाद जम्मू शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। गृह मंत्रालय भी हालात पर नजर रखे हुए है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rohingyas, sunwan camp, attack, jammu
OUTLOOK 10 February, 2018
Advertisement