Advertisement
07 August 2016

पंजाब में आरएसएस नेता गगनेजा को दिन दहाड़े गोली मारी, हालत नाजुक

पंजाब में आरएसएस नेता गगनेजा को दिन दहाड़े गोली मारी, हालत नाजुक | google

गोली लगने के बाद से ही संघ नेता की देखरेख कर रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा स्थानीय विधायक मनोरंजन कालिया ने बताया कि गगनेजा को मोटरसायकल सवार अज्ञात हमलावरों ने जालंधर के गोपाल नगर स्थित आरएसएस के कार्यालय पीली कोठी में चार गोलियां मारी, जिनमें तीन गगनेजा को लगी।

पेट में गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल, संघ के सह सरसंघचालक जगदीश गगनेजा को पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार रात दो बजे उनका ऑपरेशन किया गया। उल्‍लेखनीय है कि गगनेजा को लगी दो गोली निकाल ली गई है। एक गोली लीवर में फंसी हुई है। राज्‍य सरकार ने गोलीकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

TAGS: पंजाब, जालंधर, आरएसएस, जगदीश गगनेजा, दिन दहाड़े, आपरेशन, एसआईटी, Punjab, jalandhar, rss, jagdish gagneja, sit, firing, operation
OUTLOOK 07 August, 2016
Advertisement