Advertisement
30 July 2017

केरल में RSS कार्यकर्ता की हत्या, हिरासत में पांच लोग

Twitter

इस मामले पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन से बात की है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “मैंने केरल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त कर दी है। लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा अस्वीकार्य है।”

भाजपा का बंद

हत्या के विरोध में भाजपा ने आज केरल बंद का आह्वान किया है। पीटीआई के मुताबिक भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष कुमनम राजशेखरन ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे माकपा का हाथ है। बहरहाल वाम दल के जिला नेतृत्व ने इस आरोप से इनकार किया है। राज्य भाजपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने आज राज्यव्यापी हडताल का आह्वान किया है।

Advertisement

क्या है मामला?

पुलिस मुताबिक बीती रात लगभग नौ बजे हुए इस हमले में 34 वर्षीय राजेश का बायां हाथ काट दिया गया था। उन्होंने बताया कि हमले की जांच शुरू कर दी गयी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

 

 

TAGS: RSS, worker, killed, five people, detained, Kerala
OUTLOOK 30 July, 2017
Advertisement