Advertisement
04 September 2018

सपा ने भेजी केरल के सीएम को एक करोड़ की सहायता राशि

Outlook

केरल के बाढ़ पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पत्नी डिम्पल यादव ने राहत कार्यों को गति देने में पहल की है। समाजवादी पार्टी की ओर से एक करोड़ रुपए की सहायता राशि केरल के मुख्यमंत्री को भेजी गई है। सपा के प्रत्येक विधायक द्वारा पांच-पांच लाख के चेक भी दिए गए हैं। इसके अलावा तेलंगाना सपा के दिनेश जायसवाल ने पांच लाख का चेक दिया है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी आगे आ रहे हैं। एक बच्ची ने भी अपने गुल्लक की सम्पूर्ण धनराशि अखिलेश यादव को सौंपी। मंगलवार को देवरिया के उमेश नारायण शाही ने 11 हजार और अर्जुन दिवाकर ने पांच हजार, बाराबंकी के चौधरी फरमान उस्मानी, श्रवण यादव, इमरान, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी कुंवर गजेंद्र यादव ने 11 हजार रुपए और मेरठ के गजनफर ने पांच हजार दिए हैं।

इसके अलावा केरल बाढ़ राहत कोष में मुरादाबाद के पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी ने 21 हजार और छत्तीसगढ़ स्थित ललितपुर के तिलक यादव ने भी 21 हजार रुपए दिए हैं। कन्नौज के रजनीकांत यादव ने 11 हजार, बिजनौर के सरदार दलजीत सिंह ने पांच हजार, मुरादाबाद के विवेक चौहान और कुशल यादव ने 10 हजार, सैफई ईटावा के डॉ. विवेक चौधरी ने पांच हजार, लखनऊ के पूर्व नगर अध्यक्ष राम शंकर यादव ने पांच हजार और सपना अग्रहरि ने 11 हजार के चेक दिए हैं।

Advertisement

लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजवादी छात्रसभा से जुड़े नेताओं में दीपक ‘दीप‘, सर्वेश शुक्ला, महेन्द्र यादव, माधुरी सिंह ‘मधुर,‘ पवन राय, रोहित यादव, अनुज यादव, रवि प्रकाश, विजेन्द्र दीपक सिंह आदि ने शहर के प्रमुख स्थानों जीपीओ, जनेश्वर मिश्र पार्क, पत्रकारपुरम्, सिविल कोर्ट, फन माल के पास 21 से 25 अगस्त तक केरल के बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए धनराशि जुटाकर अखिलेश यादव को सौंपा है। 

TAGS: Samajwadi party, kerala, cm, pinarayi vijayan
OUTLOOK 04 September, 2018
Advertisement