Advertisement
23 February 2017

गुजरात विधानसभा में हाथापाई, मंत्री घायल

गुजरात विधानसभा में हाथापाई, मंत्री घायल | google

किसानों की आत्महत्या पर कांग्रेस विधायक परेश धानानी के सवाल को लेकर हंगामे के बीच सदन की मर्यादा टूटी और फिर यह हाथापाई तक पहुंच गई।

दरअसल, सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की ओर से दिए गए जबाव से संतुष्ट नहीं होने पर विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। इसी बीच कुछ कांग्रेसी विधायक मंत्री निर्मला बेन की ओर बढ़े। दोनों तरफ से शोरगुल होने के बीच निर्मला बेन को हाथ में चोट लगी तो कांग्रेस विधायक बलदेवजी का पैर जख्मी हो गया।

विधानसभा में हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रमनलाल वोरा ने सदन को स्थगित कर दिया। विधानसभा में हुए हंगामे को इतिहास का काला दिन कहते हुए उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि आज जो कांग्रेस ने किया है, वो गुजरात के इतिहास में काला दिन है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधायक परेश धानानी के सवाल पर मंत्री चिमनभाई जवाब दे रहे थे, तभी परेश धानानी और बलदेवजी ठाकोर मंत्री की तरफ बढ़े। कांग्रेसी सदस्यों ने मंत्री के हाथ में से कागज छीन कर खूब हंगामा किया। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है. ऐसे विधायकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नितिन पटेल के कहा कि हमने अच्छा बजट पेश किया है, जिससे कांग्रेस परेशान है। इसी वजह से कांग्रेस ऐसा कर रही है। (एजेंसी)

TAGS: गुजरात, विधानसभा, हाथापाई, कांग्रेस, विधायक, भाजपा
OUTLOOK 23 February, 2017
Advertisement