Advertisement
11 December 2017

गुजरात चुनाव: सुरक्षा कारणों के चलते PM मोदी और राहुल गांधी का अहमदाबाद रोड शो रद्द

File Photo

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो को रद्द कर दिया गया है। इस खबर की जानकारी अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर अनूप कुमार सिंह ने दी।

अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह फैसला लोगों को होनेवाली परेशानी, सुरक्षा और कानून- व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की तरफ से रोड शो करने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन सुरक्षा स्थिति और लोगों की असुविधा को लेकर इसे करने की इजाजत नहीं दी गई है।

 

Advertisement

गौरतलब है कि गुजरात में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का मंगलवार यानी कल आखिरी दिन होगा। 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 93 सीटों के लिए मतदान होगा। ऐसे में दोनों ही दलों की तरफ से धुआंधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है। दोनों ही पक्ष लगातार अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: second phase, Gujarat Election, PM Modi, Rahul Gandhi, road show, cancelled
OUTLOOK 11 December, 2017
Advertisement