Advertisement
18 January 2022

परमवीर सिंह और सचिन वाजे के बीच हुई 'सीक्रेट' मीटिंग! मुंबई पुलिस के 4 पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटस जारी

प्रतिकात्मक तस्वीर

नवी मुंबई पुलिस ने मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के बीच कथित 'गुप्त' मुलाकात के सिलसिले में चार पुलिस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस किया है।

खबरों के अनुसार, दोनों की मुलाकात दक्षिण मुंबई की एक इमारत में न्यायमूर्ति चांदीवाल (सेवानिवृत्त) आयोग के कक्ष से सटे एक कमरे में हुई थी। एक सदस्यीय पैनल परमवीर सिंह द्वारा राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहा है।
              
नवी मुंबई के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस मामले की जांच करने वाले डीसीपी मुख्यालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक बार जब वह रिपोर्ट दे देंगे, तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।" उन्होंने कहा कि जिन चार कर्मियों को नोटिस जारी किया गया उनमें एक पुलिस उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।

गौरतलब हो कि वाजे वर्तमान में नवी मुंबई के तलोजा सेंट्रल जेल में बंद है। ये मामला एंटीलिया, उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई आवास के बाहर मिले विस्फोटकों से जुड़ा है।

Advertisement

अधिकारी के अनुसार, "सिंह और वाजे के बीच बैठक की सूचना सामने आने के बाद, मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और नवी मुंबई पुलिस को सूचित किया। हमने घटना को गंभीरता से लिया और चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Parambir Singh, Sachin Wase, Mumbai Police, Antilia, Mukesh Ambani, Maharashtra
OUTLOOK 18 January, 2022
Advertisement