Advertisement
22 December 2017

सिकंदराबाद: कथित प्रेमी ने महिला को सरेआम किया आग के हवाले, इलाज के दौरान मौत

सिकंदराबाद: कथित प्रेमी ने महिला को सरेआम किया आग के हवाले, इलाज के दौरान मौत | File Photo

सिकंदराबाद में 25 वर्षीय महिला को उसके कथित प्रेमी ने सरेआम आग लगा दी। महिला को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद आज(शुक्रवार को) उसकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक, आग के हवाले करने वाला व्यक्ति संभवत: उसका प्रेमी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम छह बजकर करीब 45 मिनट पर लालगौडा इलाके में हुई। यह जगह सिकंदराबाद से करीब 10 किलोमीटर दूर है।

घटना के अगले दिन पुलिस उपायुक्त उारी क्षेत्र बी सुमाथी ने बताया कि महिला का सिकंदराबाद के गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसकी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला एक एल्यूमिनियम निर्माण इकाई में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले की शुरूआती जांच में पता चला है कि महिला को उस व्यक्ति ने ही घटनास्थल पर बुलाया था। जैसे ही महिला आई, व्यक्ति ने उस पर कैरोसिन डाल आग लगा दी। महिला की पुकार सुनकर मदद के लिए कुछ लोग आए और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए।  

अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एक अधिकारी ने बताया, महिला 60 प्रतिशत तक झुलस गई और उसकी स्थिति नाजुक है। अधिकारी के मुताबिक आरोपी संभवत: महिला का प्रेमी है और वह उसे परेशान करता था। 

TAGS: Secunderabad horror, Woman, set on fire, suspected lover, dies
OUTLOOK 22 December, 2017
Advertisement