Advertisement
29 December 2019

महाराष्ट्र में बेलगाम का मुद्दा फिर गरम, कोल्हापुर में कन्नड़ फिल्म का प्रदर्शन रोका

महाराष्ट्र में बेलगाम का मुद्दा फिर गरम, कोल्हापुर में कन्नड़ फिल्म का प्रदर्शन रोका

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में विरोध करते हुए कन्नड़ फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा का पुतला फूंका। महाराष्ट्र बेलगाम पर दावा करता है। शनिवार को कन्नड़ संगठनों ने बेलगाम में प्रदर्शन किया था।

कर्नाटक के लिए बस सेवा रोकी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिव सेना कार्यकर्ताओं के आंदोलन को देखते हुए कोल्हापुर से कर्नाटक के विभिन्न स्थानोें के लिए राज्य परिवहन की बस सेवा शनिवार की मध्य रात्रि से निलंबित कर दी गई है। बेलगाम कर्नाटक का जिला है जबकि मराठी भाषी लोगों की बड़ी संख्या होने के कारण महाराष्ट्र इस पर अपना दावा करता है।

Advertisement

इस तरह दोबारा गरमाया बेलगाम का मुद्दा

कर्नाटक के मराठी भाषी गांवों को महाराष्ट्र में मिलाने के लिए प्रयास कर रहे महाराष्ट्र एकीकरण समिति के खिलाफ एक कन्नड़ संगठन की टिप्पणी के बाद यह मामला एक बार फिर गरमा गया। वैसे यह विवाद कई दशकों पुराना है। इस महीने के शुरू में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कर्नाटक से लगी सीमा से संबंधित विवादों के जल्द निपटारे के लिए सरकार के प्रयासों की निगरानी के लिए अपने मंत्री छगन भुजबल और एकनाथ शिंदे को सन्वयक नियुक्त किया है। पिछले कई वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में इसका मामला लंबित है।

तमाम कन्नड़ संगठनों ने बेलगाम में शनिवार को उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। इसके जवाब में शिव सेना ने कोल्हापुर में आज प्रदर्शन किया और येदियुरप्पा का पुतला फूंका।

TAGS: Yediyurappa, Shiv Sena, Belgaum, Maharashtra, Karnataka
OUTLOOK 29 December, 2019
Advertisement