Advertisement
18 May 2017

विधायक की हत्या में प्रभुनाथ सिंह दोषी करार, जेल भेजे गए

File photo

पटना के एक फ़लैट में 22 साल पहले विधायक अशोक सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में  महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह आरोपी थे। हजारीबाग की एक अदालत ने गुरुवार को इस मामले में प्रभुनाथ सिंह समेत तीन लोगों को दोषी पाया है। प्रभुनाथ सिंह के भाई दीनानाथ सिंह और रितेश सिंह भी इस मामले में आरोपित हैं। इस मामले में 23 मई को सजा सुनाई जाएगी।

प्रभुनाथ सिंह की छवि एक दबंग नेता की रही है। जनता दल यू के बाद प्रभुनाथ सिंह अब लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए थे। प्रभुनाथ को लालू का करीबी माना जाता है।  

क्या है पूरा मामला

Advertisement

प्रभुनाथ सिंह जनता दल के तत्कालीन विधायक अशोक सिंह की हत्या के मामले में आरोपित हैं। अशोक सिंह पर 1991 में जनलेवा हमला हुआ था, लेकिन उसमें वे बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद 1995 में पटना में उनके आवास पर उनकी हत्या कर दी गई थी। 22 साल से चले आ रहे इस मामले में गुरुवार को आरोपियों को दोषी पाया गया। सजा 23 मई को सुनाई जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: prabhunath singh, hajaribagh court, bihar politics, rjd, jdu
OUTLOOK 18 May, 2017
Advertisement