Advertisement
30 May 2017

यूपी में दलित पर हमला करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, जिले के दतियाना गांव का निवासी समंदर साईन ने आरोप लगाया कि मनोज, राहुल और परमोद सहित छह लोगों ने उनके घर में घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी पर हमला किया। साथ ही, घर में जबरन घुसे उन लोगों ने समंदर और उनकी पत्नि पर जाति के खिलाफ टिप्पणी भी की।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इसे एक पुराने शत्रुता का नतीजा बताया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में उसने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

Advertisement

यह पहली बार नहीं है, जब यूपी में दलितों को निशाना बनाकर उनपर जातिवादी टिप्पणी और हमला किया जा रहा है। वहीं, यूपी के सहारनपुर में दलितों पर हो रहे हमलों के बीच मुरादाबाद में भी दो दलित युवकों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवकों का नाम तरुण और मयूर था। दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे थे। 

 

TAGS: यूपी, दलित, हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज, 6 accused, arrested, attacking Dalit, UP, case, Ragistered
OUTLOOK 30 May, 2017
Advertisement