Advertisement
27 November 2016

पंजाब: नाभा जेल से हथियारबंद लोगों ने दो आतंकी सहित छह कैदियों को भगाया

पंजाब नाभा जेल से हथियारबंद लोगों ने दो आतंकी सहित छह कैदियों को भगाया | google

चार हथियारबंद बदमाश पुलिस की वर्दी में जेल में दाखिल हुए। इसके बाद फायरिंग करते हुए अपने साथियों को भगा कर ले गए। बदमाश जिन कैदियों को भगा कर ले गए उनमें एक गैंगस्टर विकी गोंडर और खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट का चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू भी शामिल है।

नाभा जेल को बेहद हाई सिक्योरिटी जेल माना जाता है। इस जेल के बारे में कहा जाता है कि ये पंजाब कि बाकी सभी जेलों में सबसे सुरक्षित जेल है।

जेल पुलिस के जवाबी फायरिंग ना करने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल सभी आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है और जांच भी शुरू हो चुकी है।

Advertisement

पुलिस इस फरार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। नाभा जेल प्रशासन का कहना है कि उन्हें लगा कि शायद सामान्य रूप से जो पुलिस की गाड़ी आती है कैदियों को पेश करने के लिए उसी में से कोई टीम आयी है।

जिन्‍हें भगा कर ले गए उनमें हरमिंदर सिंह मिंटू खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट का चीफ है। दो साल पहले पंजाब पुलिस ने उसे मलेशिया से गिरफ्तार किया था। तब पुलिस ने दावा किया था कि पाकिस्तान के जरिए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से आ रहा था।

विकी गोंडर मुक्तसर का रहने वाला है। उसने कपूरथला में हाईवे पर पुलिस कस्टडी में एक दूसरे गैंगस्टर सुख्खा कांलवा की सरेआम हत्या कर दी थी।

TAGS: पंजाब, नाभा जेल, आतंकी, गैंगस्‍टर, हथियारबंद, Punjab, nabha jail, prisoner, terrorist, police firing
OUTLOOK 27 November, 2016
Advertisement