Advertisement
25 February 2017

सपा-कांग्रेस की सरकार है जानलेवा : अनंत कुमार

सपा-कांग्रेस की सरकार है जानलेवा : अनंत कुमार | google

अनंत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की लहर चल रही है। प्रदेश को गुन्डाराज से बचाने के लिए सपा से मुक्त कर भाजपा को लाना पड़ेगा। भाजपा प्रदेश से अपराधियों का खात्मा कर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का काम करेगी।

केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं तभी राज्य का विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी की अगुवाई में भाजपा प्रदेश को अपराधियों से मुक्त कर एक विश्वसनीय, सुरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का काम करेगी।

कुमार ने राहुल गांधी पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि शीला दीक्षित राहुल को अभी तक परिपक्व नहीं मानती। जब राहुल 45 साल में परिपक्व न हो सके तो अब कब होंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और ओडिशा के नगर निकाय के चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट है कि नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की लहर चल रही है।

Advertisement

केन्द्रीय मंत्री ने अखिलेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा केंद्र सरकार की विकास योजनाओं में बाधा उत्पन्न कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी का प्रथम ध्येय किसान बचाओ, जमीन बचाओ है, न कि कांग्रेस की तरह किसानों की सब्सिडी घटाना है। भाजपा किसानों को तीन महीने की क्रेडिट पर यूरिया और उर्वरक उपलब्ध करा रही है।भाषा

TAGS: सपा-कांग्रेस, अनंत कुमार, उत्तर प्रदेश
OUTLOOK 25 February, 2017
Advertisement