Advertisement
31 March 2018

मुख्यमंत्री फडणवीस के निर्देश पर श्रीदेवी का राजकीय सम्मान से हुआ था अंतिम संस्कार

file photo

बॉलीवुड की नामी अदाकारा श्रीदेवी का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर किया गया था। यह जानकारी एक आरटीआइ आवेदन के जवाब में सामने आई है।

मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने यह आरटीआई आवेदन दाखिल किया था। आवेदन के जवाब में राज्य के प्रोटोकॉल डिपार्टमेंट ने कहा कि किसी व्यक्ति का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की अनुमति देने की शक्ति मुख्यमंत्री के पास होती है।

प्रोटोकॉल डिपार्टमेंट जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के अंदर आता है, जिसके मुख्य खुद मुख्यमंत्री होते हैं। जवाब में लिखा गया है कि श्रीदेवी को राजकीय सम्मान देने का निर्देश 25 फरवरी को मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दिया गया। इसके बाद 26 फरवरी को मुंबई उपनगरीय जिला अधिकारी और मुंबई पुलिस कमिश्नर को सरकारी आदेश दिया गया।

Advertisement

श्रीदेवी का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किए जाने पर की लोगों ने आपत्ति जताई थी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार के इस फैलले की निंदा की थी। श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी की रात दुबई मे हो गई थी, जहां वे अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गईं थी। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस दाहगृह में हुआ था।

TAGS: Sridevi, state funeral, Devendra, Fadnavis, direction, rti
OUTLOOK 31 March, 2018
Advertisement