Advertisement
06 July 2017

मंदसौर में किसान यात्रा रोकी, योगेन्द्र यादव, वीएम सिंह, राजू शेट्टी समेत कई गिरफ्तार

Twitter

मध्य प्रदेश सरकार ने आज अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के कार्यकर्ताओ को मंदसौर जिले के ग्राम गुड़बेली से गिरफ्तार कर लिया। समिति के कार्यकर्ता मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 6 जून को हुए पुलिस फायरिंग में मारे गए पांच किसानो को श्रद्धांजलि देने के बाद अपनी किसान मुक्ति यात्रा का शंखनाद करने जा रहे थे।

इनकी हुई गिरफ्तारी 

गिरफ्तार किये गए प्रमुख लोगो में: समिति के संयोजक वीएम सिंह, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के प्रतिनिधि और सांसद राजू शेट्टी,  जय किसान आंदोलन के नेता योगेंद्र यादव, नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रर्वतक मेधा पाटकर,पूर्व संसद (सी पी एम ) सुभाषनी अली, पश्चिम बंगाल के अभीक साहा, तमिल नाडु के स्वामी मलाई विमल नाथन, पश्चिमी ओडिशा कृषक संगठन समन्वय समिति के लिंगराज, राजस्थान राज्य के पूर्व विधायक अयूब खान, मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक पारस सखलेचा सखलेचा और लगभग 100 महिलाओं और 500 कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया।

Advertisement


बड़े कार्यक्रम की अनुमति नहीं

प्रशासन ने किसी भी बड़े कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी है। हालां‌कि प्रश्‍ाासन की ओर से स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया जा रहा है। ले‌किन आंदोलनकारी प्रश्‍ाासन की बात मानेंगे, ऐसा लग रहा।

सामाजिक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

इस दौरान मंदसौर में सामाजिक कार्यकर्ता और ‌विपक्ष्‍ाी नेता एकत्र होना शुरू हो गए हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेंद्र यादव, मेधा पाटकर, राजू शेट्टी समेत कई किसान नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। इधर प्रशासन ने हालात को काबू करने के लिए किसान नेता सुनीलम को गिरफ्तार कर लिया है। 

कांग्रेस ने ‌किया ‘जेल भरो’ का आह्वान

कांग्रेस ने भी आज, छह जुलाई को मंदसौर में जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है। इसमें पार्टी के राज्य स्तर के नेता भ्‍ाी शामिल होने वाले हैं।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में किसानों की आत्महत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लिहाजा सामाजिक कार्यकर्ता और कुछ राजनीतिक दल किसानों के मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। किसान संगठनों की मांग है केंद्र सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू कर अपना वादा पूरा करे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kisan movement, heat rises, Mandsaur, Congress, jail bharo, Shivraj, MP, Farmers
OUTLOOK 06 July, 2017
Advertisement