Advertisement
25 November 2016

सर्ज‌िकल स्ट्राइक से पाक में हड़कंपः मोदी

सर्ज‌िकल स्ट्राइक से पाक में हड़कंपः मोदी | pib

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन हमलों के बाद सीमा के उस पार हड़कंप मचा हुआ है और वे अभी तक संभल नहीं पाए हैं। पाकिस्तानी जनता का नाम लेते हुए मोदी ने कहा कि पेशावर में स्कूली बच्चों के मारे जाने के बाद 125 करोड़ भारतीयों की आंखें गीली थीं। हर भारतीय ने पाकिस्तानी का दर्द महसूस किया।

उन्होंने सिंधु जल संधि परियोजना का जिक्र करते हुए कहा है कि भारत के हक का पानी पाकिस्तान नहीं जाएगा। पानी पर भारत का अधिकार है। पंजाब के किसानों को पानी मिलेगा। मोदी ने कहा कि सिंधु जल समझौते में हिंदुस्तान के हक का पानी पाकिस्तान में बह जाता है। अब वो बूंद-बूंद पानी रोक करके मैं पंजाब के, जम्मू-कश्मीर के और हिंदुस्तान के किसानों के लिए पानी लाउंगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी जनता को अपने शासकों से कहना चाहिए कि किसी देश से लड़ने के बजाय लड़ाई काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ होनी चाहिए। मोदी ने कहा कि  भारत के खिलाफ लड़कर वे (पाकिस्तान) खुद का नुकसान कर रहे हैं और मासूमों को मार रहे हैं।

Advertisement

मोदी ने कहा,  पाकिस्तानी जनता भी गरीबी से छुटकारा चाहती है। राजनीतिक फायदे के लिए यह माहौल उनके द्वारा बनाया गया है। मोदी बठिंडा में एम्स संस्थान की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे। (एजेंसी)

TAGS: मोदी, पाकिस्तान, सर्जिकल स्टाइक, सिंधू
OUTLOOK 25 November, 2016
Advertisement