Advertisement
08 May 2021

रफ्तार पकड़ता कोरोना संक्रमण, नियंत्रण के लिए तमिलनाडु में दो हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन

प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में कोविड-19 संक्रमण तूफानी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। राज्य-दर-राज्य मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए अब तमिलनाडु सरकार ने 10 मई से दो हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को यहां कोविड-19 के 26,465 मामले रिकॉर्ड किए गए। जो अब तक सबसे ज्यादा मामले थे। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 13,23,965 हो गई है। वहीं एक दिन में 197 मरीजों की मौत के बाद आंकड़े बढ़ कर 15,171 हो गए हैं।

बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए दिल्ली, यूपी, केरल, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान जैसे कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। 

देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक दिन में अब तक रिकॉर्ड मौतें हुई हैं। एक दिन में 4,191 और लोगों की मौत हुई है। राज्य-दर-राज्य अब कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।

Advertisement

अब हर दिन संक्रमण की वजह से होने वाली मौतों में भी इजाफा हो रहा है। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश (यूपी) में अब तक दर्ज किए गए मौतों की संख्या में एक दिन में सबसे अधिक मौते हुई है। एक दिन में उत्तर प्रदेश में 372 लोगों ने कोरोना से अपनी जानें गंवाई है। जबकि कर्नाटक में 592 और लोगों की मौत हुई है। बढ़ते संक्रमण के मामले और मौतों की संख्या ने राज्यों की चिंता बढ़ा दी है।

 

TAGS: तमिलनाडु लॉकडाउन, पूर्ण लॉकडाउन, तमिलनाडु में कोरोना, Tamil Nadu Lockdown, Full Lockdown, Corona in Tamil Nadu
OUTLOOK 08 May, 2021
Advertisement