Advertisement
29 September 2021

महाराष्ट्र: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई और रविवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी कि लड़की के साथ रहने वाले उसके चचेरे भाई ने कई मौकों पर कथित तौर पर उसके साथ रेप किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

जिला ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय आरोपी को मंगलवार को भिवंडी तालुका के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि लड़की और आरोपी, जो उसका चचेरा भाई है, एक ही घर में रहते थे और बाद में कई मौकों पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

ये भी पढ़ें - रेप के बदले रेप: बहन से हुआ था दुष्कर्म, 2 भाइयों ने आरोपी की नाबालिग बहन का किया गैंगरेप

Advertisement

उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई और उसने रविवार को यहां एक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद उसकी मां ने उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बलात्कार का मामला, दुष्कर्म का मामला, नाबालिग के साथ रेप, महाराष्ट्र, Rape case, Rape case, Rape with minor, Maharashtra
OUTLOOK 29 September, 2021
Advertisement