Advertisement
15 July 2017

लालू यादव की दो टूक, इस्तीफा नहीं देंगे तेजस्वी

File photo

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उनकी पार्टी के विधान मंडल ने फैसला लिया है कि तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे। लालू ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी विपक्षी भाजपा और आरएसएस को बिहार में पैर रखने के लिए कोई जगह नहीं देगी। लालू यादव ने आरोप लगाया कि ये सारा खेल गठबंधन को तोड़ने के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही लालू ने कहा कि वो गठबंधन पर कोई आंच नहीं आने देंगे।

राजद अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सीबीआई के आरोपों पर उन्होंने कई बार सफाई दे चुके हैं। साथ ही उनके और उनके परिवार की संपत्ति का विवरण सबके सामने है। साथ ही लालू प्रसाद यादव ने इस मसले पर सोनिया गांधी से बात होने की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिहार में गतिरोध को लेकर कोई बात नहीं हुई है।

इस बीच भाजपा सांसद शत्रुघ्न  सिन्हा ने तेजस्वी यादव के मामले पर भी पार्टी लाइन का विरोध करते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ आरोप लगने पर इस्तीफा नहीं होना चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि पहले भी लोगों पर आरोप लगे हैं, लेकिन किसी ने इस्तीफा नहीं दिया।

TAGS: lalu yadav, tejeshvi yadav, nitish kumar
OUTLOOK 15 July, 2017
Advertisement