Advertisement
26 March 2021

मुंबई के अस्पताल में लगी आग, अब तक 10 की मौत, 70 से ज्यादा कोरोना मरीजों को बचाया गया

शुक्रवार तड़के मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल अस्पताल मेंं लगी भीषण आग में ताजा जानकारी के मुताबिक 10 लोगों की मौत हुई है। सूत्रों की माने तो यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। हालांकि मॉल की तीसरी मंजिल पर मौजूद सनराइज अस्पताल प्रशासन ने जो बयान सुबह जारी किया था। उसमें बताया था कि 2 लोगों की मौत पहले ही कोविड के चलते हो गई थी। जिनके शवों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। आग पर काबू पाने का काम जारी है।

इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि आग में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल,  भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम मॉल में आग लगी थी, इसी की तीसरी मंजिल पर अस्पताल भी है। इस अस्पताल में 76 से अधिक कोविड संक्रमित भी भर्ती थे। यह घटना तब घटी है जब महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को यहां 5,504 नए मामले सामने आए थे।


अधिकारियों ने बताया कि आग की लपटों को बुझाने के लिए करीब 22 फायर टेंडर अस्पताल पहुंचे। घटना का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है; एक जांच शुरू की गई है।

Advertisement


समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस अधिकारी प्रशांत कदम के हवाले से कहा कि घटना में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। 12:30 बजे एक मॉल की पहली मंजिल पर लेवल -3 या लेवल -4 की आग लग गई। 76 कोविड-19 रोगियों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 22 से 23 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, “यह पहली बार है जब मैंने किसी मॉल में अस्पताल देखा है। यह बहुत गंभीर स्थिति है। सात मरीज वेंटिलेटर पर थे। 70 मरीजों को दूसरे अस्पताल ले जाया गया है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच होगी। "

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: fire broke out at hospital in Mumbai, मुंबई के अस्पताल में लगी आग, कोरोना अस्पताल, मुंबई, कोविड 19, Mumbai, Corona Patients, Fire Breaks Out At Hospital
OUTLOOK 26 March, 2021
Advertisement