Advertisement
09 May 2017

सहारनपुर में फिर जमकर पथराव और आगजनी

GOOGLE

खबरों के अनुसार जाम लगाने के विरोध पर लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है। इस दौरान दो बाइकों में आग भी लगा दी है। बताया जा रहा है यह घटना सदर बाजार के मल्हीपुर रोड पर हुई है।

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि शब्बीरपुर कांड को लेकर गांधी पार्क में कुछ लोग इकठ्ठा हुए थे। जिनके द्वारा सड़क जाम लगाया जा रहा था।जानकारी के बाद पुलिस बल के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचें। तब पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले दिनों सहारनपुर ज़िले के एक गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष के बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी।

 

TAGS: Tension, Saharanpur, stone throwing, roadblock, uttarpradesh, उत्तर प्रदेश, सहारनपुर, पथराव, हिंसा, आगजनी, रोड जाम
OUTLOOK 09 May, 2017
Advertisement