Advertisement
16 August 2017

बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हुई

बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हुई

बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित उत्तरी बिहार और सीमांचल के 21 जिलों में राज्य सरकार और केंद्र सरकार की मदद से राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। राज्य में बाढ़ की चपेट में आने से अबतक 56 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।  प्रशासन ने भी इस आपदा में अपनी जान गंवाने वालो 56 लोगों की पुष्टि की है। बता दें कि सूबे की लगभग 70 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में हो रही बारिश की वजह से राहत और बचाव कार्य करने में दिक्कत हो रही है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम की वजह से राहत की सामग्री वितरित करने में टीम को परेशानी आ रही है। प्रधान सचिव ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम बेतिया में कार्य रही हैं, यहां की हालत खराब हो रही है। हम लोगों ने चार और टीमें मंगाई हैं।

 

Advertisement

 

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बुधवार सुबह बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ ही सेना के जवान भी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। आज हम पश्चिमी चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वे करेंगे।

 

 

TAGS: flood, Bihar, Death toll, rises, 56
OUTLOOK 16 August, 2017
Advertisement