Advertisement
05 November 2016

निष्ठा शर्मा का जोरदार स्वागत, सुलतानपुर को दिवाली पर तीन शानदार तोहफे

आउटलुक

शहर के विवेक नगर निवासी संगीतज्ञ दंपती जयप्रकाश(जेपी) शर्मा एवं गीता शर्मा की होनहार बिटिया निष्ठा को मुंबई में जैसे ही बीते रविवार की रात दि वायस किड्स ऑफ इंडिया चुना गया जिले के लोगों के साथ ही देश से लेकर विदेश तक रह रहे सुलतानपुर के प्रवासियों के चेहरे खिल गए। इस से पूर्व अवधी/भोजपुरी के गायक दीनबंधु स‌िंह समेत सभी जागरूक सुलतानपुरियों ने संदेश वोट देकर उसे जिताने में सहयोग किया। अब लोग और संस्‍थाएं अभिनंदन, सम्मान और नकद पुरस्कार से निष्ठा का हौसला बढ़ाने में लगे हैं। समाजसेवी, पत्रकार, संगीतप्रेमी और क्लबों संगठनों ने अब तक करीब पांच लाख का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया है। पूरे जिले ने निष्ठा को सर-आंखों पर बिठाया है, इस बीच जिले के सबसे महत्वपूर्ण अलंकरण भारत भारती के सुलतानपुर रत्न सम्मान दिये जाने की घोषणा भी संस्‍था के अनूप कुमार गुप्ता ने की है। कानवेंट स्कूल, जहां की वह कक्षा आठ की छात्रा है, की प्रिंसिपल सिस्टर आयरिन ने कहा यह राष्ट्रीय स्तर पर जिले का सम्मान है। बारह वर्षीय निष्ठा ने जी-टीवी के सारेगामा शो-2014 में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था।

इसी जिले (अबअमेठी) के एक छोटे से गांव में जन्मे गीतकार मनोज मुंतशिर को हाल ही में उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सर्वोच्च राजकीय सम्मान यशभारती से लखनऊ में नवाजा, तो इसी दौरान देश की राजधानी दिल्ली में जिले के मशहूर फिजीशियन/कार्डियोलॉजिस्ट का एक बड़े होटल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समारोह में 'बेस्ट फिजीशियन ऑफ उत्तरप्रदेश' का सम्मान प्रदान किया गया।मेरिट अवार्ड्स एंड मार्केट रिसर्च की ओर से यह सम्मान केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिया। बता दें कि तीन वर्ष पूर्व दिल्ली में ही उन्हें इसी खिताब से मीडिया प्राइम अवार्ड की ओर से भी नवाजा जा चुका है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: nishtha sharma, vaice kids, yah bharti, best phygision
OUTLOOK 05 November, 2016
Advertisement