Advertisement
28 May 2024

डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रणजीत सिंह मर्डर केस में किया बरी

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उसके पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को बरी कर दिया।

सिरसा में स्थित डेरा का प्रमुख अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। वह अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है।

बता दें कि राम रहीम समेत 5 आरोपियों को सीबीआई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी थी। उम्र कैद की सजा के खिलाफ राम रहीम ने अपील दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के इस फैसले को रद्द कर दिया है। पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट ने अक्टूबर 2021 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक ये हत्याकांड साल 2002 में  हुआ था और बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया था। 22 साल पुराना इस मामले में 19 साल बाद सीबीआई कोर्ट ने डेरा मुखी राम रहीम को दोषी करार दिया था। पत्रकार की हत्या में उसे उम्रकैद और यौन शोषण के 2 केसों में 10-10 साल की कैद हुई थी। इस केस में बरी होने के बावजूद राम रहीम को अभी जेल में ही रहना होगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: The Punjab and Haryana High Court, acquits, Dera chief Ram Rahim, ex-manager's murder case
OUTLOOK 28 May, 2024
Advertisement