Advertisement
03 February 2015

बारिश से फिर बढ़ी सर्दी

बारिश से ठहरी सर्दी

 मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। दोनों राज्यों में कोहरे की स्थिति में कमी आने के कारण हवाई और रेल यातायात पटरी पर लौट आया है। जबकि पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से लेकर छह डिग्री सेल्सियस अधिक तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले 24 घंटों में क्षेत्र में और अधिक बारिश होने की संभावना है। पटियाला में 27.2 मिली मीटर बारिश आंक‌ि गई जबकि करनाल में 25.5 मिली मीटर। अन्य स्थानों में चंडीगढ़ में 24.4 मिली मीटर,  अंबाला में 11.2 मिली मीटर, लुधियाना में 9.6 मिली मीटर,  अमृतसर में 8. 2 मिली मीटर और हिसार में 6 मिली मीटर बारिश हुई है।

TAGS: बारशि, सर्दी, पंजाब, हरियाणा, मौसम
OUTLOOK 03 February, 2015
Advertisement