Advertisement
09 May 2017

सत्ता का नशा, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री के बेटे को विमान में चढ़ने से रोका

GOOGLE

स्टाफ के मुताबिक उप-मुख्यमंत्री के बेटे जयमीन पटेल ने काफी ड्रिंक कर रखी थी। स्टाफ का आरोप है कि उन्हें होश नहीं था और फ्लाइट के स्टाफ के साथ बहस भी की थी। हालांकि नितिन पटेल ने इन आरोपों को अफवाह बताया है। खबरों के अनुसार, जयमीन पटेल अपनी वाइफ और बेटी के साथ सोमवार सुबह ग्रीस जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।  ऐसा बताया कि वे काफी नशे में थे। उन्हें इमिग्रेशन काउंटर और दूसरी जांच के लिए व्हीलचेयर पर ले जाना पड़ा।

बदनाम करने की साजिश: नितिन पटेल

इधर गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल का कहना है कि उनको और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने मीडिया को बताया, “मेरा बेटा, उसकी पत्नी और पोती छुट्टियां मनाने जा रहे थे। उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। जयमीन की पत्नी ने घर पर फोन किया और उसके बाद घर लौट आने को कहा। मेरे विरोधी इसे गलत तरीके से फैला रहे हैं।“

Advertisement

फ्लाइट में बुरे बर्ताव पर मंत्रालय सख्त

हाल ही में शिवसेना सासंद रवींद्र गायकवाड़ पर एयर इंडिया के कर्मचारियों से मारपीट का मामला तूल पकड़ा था। जिसके बाद फ्लाइट्स में स्टाफ और क्रू मेंबर्स के साथ हो रहे बुरे बर्ताव को लेकर अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नए नियम बनाए हैं। मंत्रालय नो फ्लाई लिस्ट को तीन वर्गों में बांटा है। इसमें बुरा बर्ताव करने वाले पैसेंजर को 2 साल या इससे ज्यादा वक्त तक रोक लगाने का प्रावधान है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: son, Gujarat, Deputy Chief Minister, accused, drinking liquor, not allowed, plane
OUTLOOK 09 May, 2017
Advertisement