Advertisement
02 January 2021

मुसलमानों का अल्‍पसंख्‍यक दर्जा खत्‍म होना चाहिए, साक्षी महाराज का विवादास्‍पद बयान

FILE PHOTO

झारखंड के देवघर आये उत्‍तर प्रदेश के उन्‍नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने फिर विवादास्‍पद बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि मुसलमानों को अल्‍पसंख्‍यक की श्रेणी से तत्‍काल हटा दिया जाना चाहिए।  पहले इनकी जनसंख्‍या आजादी के समय दो करोड़ थी अब 32 करोड़ हो गई है। हमारे छोटे भाई हो गये। सरकार को तत्‍काल कोई निर्णय कर के मुसलमानों का अल्‍पसंख्‍यक दर्जा खत्‍म करना चाहिए। इस संबंध में कानून बनाना चाहिए। 32 करोड़ की आबादी वाला अल्‍पसंख्‍यक कैसे हो सकता है। दो करोड़ थे अल्‍पसंख्‍यक थे समझ में आता है। मीडिया, विधानसभा, संसद में बहस के लिए मैंने यह मुद्दा छेड़ा है। हिंदू टैक्‍स देता है, अल्‍पसंख्‍यक सुविधाओं के आधार पर मुसलमान उसका उपयोग करते हैं।

एक कार्यक्रम के सिलसिले में साक्षी महाराज देवघर के मधुपुर आये हुए थे। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि मैं अल्‍पसंख्‍यकों का विरोधी नहीं, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी का विरोध नहीं कर रहा। हिंदुस्‍तान में 32 करोड़ मुसलमान हैं जबकि पाकिस्‍तान में साढ़े करोड़, वहां कुल आबादी बीस करोड़ है। उन्‍होंने कहा कि देश में जनसंख्‍या बढ़ रही है और जमीन कम पड़ रही है। इसे ध्‍यान में रखते हुए जनसंख्‍या नियंत्रण कानून भी जल्‍द लागू किया जा सकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 02 January, 2021
Advertisement