Advertisement
14 April 2015

अखिलेश ने किया बेमौसम बारिश को राष्ट्रीय आपदा घोषित

पीटीआइ

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सोमवार को देर रात बारिश तथा ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान से उत्पन्न हालात का जायजा लेते हुए कहा कि ऐसे किसान जो आपदा की परिभाषा में आने के बावजूद अस्वाभाविक मृत्यु के शिकार हो गए है, उनके परिजन को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रुपये सहायता के तौर पर दिए जाएं।

उन्होंने प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के उद्देश्य से अग्रिम रुप से एक हजार करोड़ रुपये देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। अखिलेश ने सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों तथा राहत कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को राहत पहुंचाने का काम किसी भी दशा में प्रभावित ना हो।

TAGS: अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश, बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि, राष्ट्रीय आपदा, किसान, नरेन्द्र मोदी
OUTLOOK 14 April, 2015
Advertisement