Advertisement
21 October 2017

मेघालय में गोमांस पर कोई प्रतिबंध नहीं: भाजपा

Demo Pic

भारतीय जनता पार्टी ने बीते दिन कहा कि मेघालय में गोमांस पर प्रतिबंध नहीं होगा, साथ ही कहा कि कांग्रेस अगले वर्ष होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ पाने करने के लिए इस मुद्दे पर लोगों को ‘‘गुमराह’’ कर रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राज्य बीजेपी के अध्यक्ष शिबुन लिंगदोह ने कहा कि केंद्र ने मेघालय में गोमांस पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 23 मई की अधिसूचना में पशु बाजारों को नियमित किए जाने की बात है जिसमें पशु बाजारों के कामकाज और व्यापार के लिए लाए जाने वाले पशुओं के साथ व्यवहार की बात है।

भाजपा प्रवक्ता जे.ए. लिंगदोह ने बयान जारी कर कहा कि ”पार्टी ने साफ कर दिया है कि पूर्वोत्तर राज्यों में इसे (गोमांस) लागू नहीं किया जाएगा। पशुधन राज्य का मामला है। इस पर राज्यों को फैसला करना है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में गोमांस प्रतिबंध लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गोमांस पर प्रतिबंध लगाना न तो अच्छी आर्थिक पहल है न ही संविधान सम्मत है।

Advertisement

गौरतलब है कि भाजपा शासित राज्यों में जोर-शोर से गौरक्षा जैसे कार्यों को अंजाम दिया जाता है। इसे लेकर कई हिंसक घटनाएं भी सामने आई हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: no ban, beef, Meghalaya, BJP
OUTLOOK 21 October, 2017
Advertisement