Advertisement
24 July 2017

मध्य प्रदेश में इस गोहत्या ने गोरक्षकों की बोलती बंद कर दी

प्रतीकात्मक

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के डुम्बार गांव में मोहन तिवारी नाम का एक व्यक्ति अपने खेत में घुस आई गाय को देखकर इतना क्रोधित हो गया कि उसने धारदार हथियार से गाय पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गाय की उपचार के दौरान मौत हो गई।

गाय के मालिक शंकर अहिरवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 429 के तहत खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस पर मध्यप्रदेश के गोवध निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। बल्देओगढ़ थाना प्रभारी कैलाश बाबू आर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए आउटलुक को बताया, "मोहन ने एक दांतेदार हथियार गाय को मारा था। इलाज के दौरान गे की मौत हो गयी है।" 

डुम्बार गांव जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर और टिकमगढ़ जिला राज्य की राजधानी से करीब 350 किलोमीटर दूर है। संभवतः यह मध्य प्रदेश की पहली घटना है जब कथित उच्च जाति के एक व्यक्ति के खिलाफ गौहत्या का मामला दर्ज हुआ है। 

Advertisement

 

 
OUTLOOK 24 July, 2017
Advertisement