Advertisement
28 May 2016

उत्तर प्रदेश चुनाव में राम से बड़ा हो गया विकास मुद्दा

उत्तर प्रदेश चुनाव नजदीक है। हर दिन इस प्रदेश में सरगर्मी बढ़ रही है। देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंदिर मुद्दे पर दो टूक कहा, मामला अदालत में भी विचाराधीन है। यह मामला उच्चतम न्यायालय में है और हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा, भाजपा देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य में अहम चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी, राम मंदिर मुद्दे पर नहीं।

ध्रुवीकरण पर भी उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी न पहले इसमें शामिल थी और न अब उसमे शामिल है। क्योंकि यह देश के लिए खतरनाक होता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर विश्वास व्यक्त किया। सिंह ने विपक्ष पर बांटो और राज करो की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुए कहा, हमारे प्रधानमंत्री ने यह पद ग्रहण करने से पहले सबका साथ सबका विकास नारा दिया था। इसलिए हम बांटो और राज करो की नीति पर सरकार बनाने और चलाने की मंशा नहीं पालते।

TAGS: ram mandir issue, UP election, rajnaath singh, राम मंदिर मुद्दा, उत्तर प्रदेश चुनाव, राजनाथ सिंह
OUTLOOK 28 May, 2016
Advertisement