Advertisement
10 December 2024

कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित

कर्नाटक सरकार ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। कृष्णा का मंगलवार को यहां निधन हो गया था।

बुधवार को मांड्या जिले में उनके पैतृक निवास पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिवसीय राजकीय शोक रहेगा।

इसमें कहा गया है कि इस अवधि के दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा तथा सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

Advertisement

कृष्णा का आज सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। 92 वर्षीय वरिष्ठ राजनेता काफी समय से बीमार थे।

TAGS: 3 day state mourning, sm krishna, cm Karnataka
OUTLOOK 10 December, 2024
Advertisement