Advertisement
15 March 2017

कश्मीर में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

google

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से तीन शव बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में पुख्ता खुफिया सूचनाओं के बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह जिले के कालारूस गांव में घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के तलाशी अभियान के दौरान ही इलाके में छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गई और इसमें तीन आतंकी मारे गए। उन्होंने कहा कि  मारे गए आतंकियों की पहचान की जानी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। (एजेंसी)

TAGS: कश्मीर, मुठभेड़, आतंकवादी, कुपवाड़ा, सुरक्षा बल
OUTLOOK 15 March, 2017
Advertisement