Advertisement
30 November 2016

हेलीकाप्टर हादसे में सेना के तीन अधिकारियों की मौत

हेलीकाप्टर हादसे में सेना के तीन अधिकारियों की मौत | google

सेना के अधिकारियों ने बताया कि हेलीकाप्टर करीब 11 बज कर 45 मिनट पर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ जब वह एक नियमित मिशन से सिलिगुड़ी के नजदीक सुकना में स्थित शिविर के हेलीपैड की ओर लौट रहा था। तीन अधिकारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक जेसीओ घायल है जिसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (एजेंसी)

सेना की 33 कोर सुकना में स्थित है और सेना विमानन कोर द्वारा सेना के सभी विमानों का संचालन किया जाता है। इस घटना की जांच के लिए एक कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। (एजेंसी)

TAGS: हेलीकाप्टर, सेना, सैन्य शिविर, बंगाल
OUTLOOK 30 November, 2016
Advertisement