Advertisement
23 June 2016

पश्‍िचम बंगाल में महिला ने खुदकुशी की, बचाने गए तीन लोग भी जिंदा जल मरे

google

उत्तरपारा में नादिया के दिगनगर इलाके में एक महिला ने खुद को जलाकर जान देने की कोशिश की। 28 साल की इस महिला को बचाने में तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हैं। अंग्रेजी मीडिया के अनुसार पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद के बाद हुई कहासुनी के चलते राखी घोष नाम की इस महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कने के बाद खुद को आग लगा ली।

पुलिस के मुताबिक, राखी घोष ने अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली लेकिन जब वह इसे सहन नहीं कर पाई तो वह अपने बंद कमरे से बाहर आ गई। राखी को आग में जलते देख घर के बाकी सदस्यों ने उसे बचाने की कोशिश की जिसमें तीन लोग झुलसकर मर गए। महिला राखी की भी मौत हो गई।

राखी घोष की 60 साल की मां मुक्ति घोष और उसकी 42 वर्षीय ननद रेणु घोष तथा पति नंदा घोष की आग में झुलसने के चलते शक्तिनगर अस्पताल में मौत हो गई तो वहीं 38 वर्ष के राखी के पति के बड़ेे भाई तथा एक अन्‍य एनआरएस मेडिकल में गंभीर हालत में जख्मी हैं।

Advertisement

 

TAGS: पश्चिम बंगाल, महिला, खुदकुशी, आग लगाई, चार की मौत, पारिवारिक कलह, family confliction, suicide, woman, west bengal
OUTLOOK 23 June, 2016
Advertisement