Advertisement
16 February 2018

PM मोदी जहां भी जाते हैं, कुछ न कुछ गलत वादे करके चले आते हैं: त्रिपुरा में बोले राहुल

File Photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी राज्य त्रिपुरा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज अपनी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। इस समय राहुल गांधी त्रिपुरा दौरे पर हैं और उन्होंने वहां एक बार ‌फिर केंद्र की बीजेपी सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

राहुल ने त्रिपुरा में चुनाव प्रचार समाप्त होने के कुछ घंटे पहले रामकृष्ण कॉलेज स्टेडियम मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी आते हैं, 2-3 वादे कर जाते हैं। चुनाव के बाद भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, कुछ न कुछ गलत वादे करके चले जाते हैं।

 

Advertisement


इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी राज्य के दौरे पर रहे और कांग्रेस व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा था। कोई भी पार्टी चुनावी राज्य में जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

बता दें कि त्रिपुरा में माकपा की माणिक सरकार है। माणिक 1998 से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं। राज्य में 18 फरवरी को 60 सदस्यीय विधानसभा के ‌लिए मतदान होने हैं। जिसका परिणाम 3 मार्च को घोषित होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: tripura, Rahul Gandhi, Targets PM Modi, on his Promises, to State
OUTLOOK 16 February, 2018
Advertisement