Advertisement
18 December 2017

मुंबई में दुकान में आग लगी, 12 मरे

मुंबई में दुकान में आग लगी, 12 मरे

मुंबई में आज तड़के एक दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं। इन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दुकान मुंबई से सटे साकीनाका के खैरानी इलाके में है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद आस-पास के काफी लोग वहां इकट्ठे हो गए। जब इसकी सूचना दमकल विभाग को मिली तो आग बुझाने के लिए चार टैंकर और दमकलकर्मी वहां पहुंचे। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दमकलकर्मियों ने आग में से 12 शव निकाले और चार घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इनका इलाज चल रहा है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग लगने का कारण क्या था।

TAGS: Mumbai, Twelve, killed, fire, breaks, shop
OUTLOOK 18 December, 2017
Advertisement